देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रंगों के पर्व पर संयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मदन राज चौपड़ा ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा । होली पर्व के अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन राज चौपड़ा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को संयम, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाने का आह्वान किया है।
अपने संदेश में चौपड़ा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज में आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे को मजबूत करता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि रंगों के इस उत्सव को शांति और सद्भाव के वातावरण में मनाया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि त्वचा और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक पानी की बर्बादी से बचने की अपील की।
चौपड़ा ने युवाओं और अभिभावकों से त्योहार के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध करते हुए कहा कि उत्सव की खुशी किसी के लिए असुविधा का कारण नहीं बननी चाहिए।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आमजन परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ होली मनाकर एक सकारात्मक संदेश साथ मनाएंगे।

Subscribe to my channel


