ग्रामीण विकास विभाग के डायरेक्टर एवं स्पेशल कमिश्नर डा. जयकृष्ण आभीर ने की ग्रामीण विकास की समीक्षा
मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर रहा फोकस ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से भिजवाए जाएं प्रस्ताव : डा. जयकृष्ण आभीर

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
नारनौल 3 मई। ग्रामीण विकास विभाग के डायरेक्टर एवं स्पेशल कमिश्नर डा. जयकृष्ण आभीर ने आज अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जिला महेंद्रगढ़ में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
श्री आभीर ने कहा कि अब पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव बनवा कर ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करवाए जाएं। हरियाणा सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत की है। जो भी विकास कार्य होंगे वह इसी पोर्टल के माध्यम से होंगे ताकि आम नागरिकों को भी गांव में होने वाले हर विकास कार्यों का पता चल सके।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार अब ई टेंडर के माध्यम से विकास कार्य होंगे। इस दौरान सभी नियमों की पालना की जाए। उन्होंने आगामी बारिश के सीजन को देखते हुए अभी से अधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत इस बार और भी अधिक मात्रा में जल संचयन व संरक्षण का कार्य होना चाहिए। इस कार्य में मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल जैसे सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। इसके साथ-साथ पौधे लगाने पर भी जोर दिया जाए।
इस बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की जिसमें मनरेगा की सम्पूर्ण जानकारी मधुमिता व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्य के बारे राजकुमार यादव ने विस्तार पूर्वक बताया।
गांवों मे चल रहे विभिन्न योजनाओं के कार्याें के बारे में पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता दिवाकर राय ने बताया। साथ ही खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तवंर ने भी गांवों में चल विकास कार्याें के बारे में बताया। अन्त में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने यह आश्वासन दिया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करवा लिए जायेंगे।
Subscribe to my channel


