बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में 78वां अणुव्रत स्थापना दिवस 1 मार्च को, दीक्षार्थी मंगलभावना समारोह भी होगा आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल/बालोतरा (राजस्थान), 28 फरवरी 2026।

जसोल अणुव्रत समिति द्वारा 78वां अणुव्रत स्थापना दिवस रविवार 1 मार्च 2026 को पुराने ओसवाल भवन, मुख्य बाजार जसोल में सुबह 9:15 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे।

अणुव्रत आंदोलन की स्थापना महान संत आचार्य श्री तुलसी द्वारा की गई थी, जिसे वर्तमान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के मार्गदर्शन में विश्वभर में मनाया जा रहा है। इस वर्ष आयोजन “योगक्षेम वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।

अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने जसोल तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला से जुड़े सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

दीक्षार्थी मंगलभावना समारोह भी होगा आयोजित

इसी अवसर पर मुमुक्षु रक्षा ओस्तवाल के संयम वर्धापना के उपलक्ष्य में मंगलभावना समारोह का आयोजन भी सुबह 9:30 बजे पुराने ओसवाल भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल और अणुव्रत समिति जसोल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button