बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
होली की खुशियां दिव्यांग बच्चों के साथ मनाना एक सार्थक पहल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
महावीर इंटरनेशन वर्धमान द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्नेह मनोविकास विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के साथ एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्नर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि होली जैसे पर्व को दिव्यांग बच्चों के साथ मनाना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है।
बच्चों को नाकोडा जैन मंदिर सहित नाकोडा के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नाकोडा ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला का अवलोकन किया। वहां बच्चों ने गायों को गुड़ एवं लड्डू खिलाए। गायों के बीच पहुंचकर बच्चों ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछे और गोसेवा के महत्व को समझा।
इसके पश्चात बच्चों ने नाकोडा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नाकोडा भोजनशाला में सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
नाकोडा ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानशाला परिसर में महावीर इंटरनेशन वर्धमान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बच्चों के साथ पुष्प होली मनाई। रंगों और फूलों के बीच बच्चों के चेहरे पर विशेष आनंद और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर लाभार्थी परिवार श्री _राजेशबांठिया द्वारा बच्चों को उपहार भेंट किए गए।
महावीर इंटरनेशन वर्धमान के अध्यक्ष, अशोक कुमार चोपड़ा सचिव सुरेश कुमार गोठी द्वारा लाभार्थी को साफा एव माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सत्यनारायण, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, अध्यापक तेजाराम का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सदस्य पवन नाहटा थायरोकेयर लैब विकास शर्मा उमाशंकर टिबरेवाल दलपत जैन ललित छाजेड़ रतन लाल बालर यस गौरव बांठिया व अन्य सदस्यों ने भाग लिया
विद्यालय प्रबंधक सत्यनारायण ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


