धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पीपाड़ में रमजान के दूसरे शुक्रवार को रोज़ा इफ्तियारी कार्यक्रम आयोजित, रोज़ेदारों ने की दुआएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पीपाड़ सिटी, 27 फरवरी 2026।
खानाणी खानदान पीपाड़ शहर की ओर से रमजान माह के दूसरे शुक्रवार को 9वें रोज़े के अवसर पर रोज़ा इफ्तियारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय समय अनुसार शाम 6:39 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर नूरानी मस्जिद (ताबूतों का चौक) के पेश इमाम मौलाना निजामुद्दीन, सिंधियों की बास मस्जिद के पेश इमाम मौलाना नसरुद्दीन, चांदपुरा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अयूब साहब, मौलाना फारूक साहब सहित कई उलेमा मौजूद रहे।
पीपाड़ सिंधी समाज के वरिष्ठ सदस्य हाजी फकीर खान खानाणी, जनाब काबुल खान, जनाब समसुखान, हाजी करीम खान, हकीम खान, फारूक खान खानाणी, हाजी खान नाथाणी, गुलाम रब्बानी (पुलिस), समीर अहमद कायमखानी (शिक्षक), रमजान खान, अजीज खान, बरकत खान, असलम खान, कालू खान, हाजी खान, फिरोज खान, अलारख खान सहित कई लोगों ने रोज़ेदारों को पिन्न, खजूर, रूह अफज़ा शरबत और फल वितरित कर इफ्तार कराया।
इफ्तार के बाद सभी ने मगरिब की नमाज़ अदा कर देश और समाज में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

Subscribe to my channel


