ट्रॅक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ= सुधीर अग्रवाल
ट्रॅक को पुलिस ने लिया कब्जे में
देवेंद्रनगर थाना के जिगदही मोड़ के पास की घटना
बाइक की रिपेरिंग करके घर जा रहा था वापस
परिजनों ने अस्पताल परिसर में पुलिस पर लगाये आरोप समय पर नहीं पहुंची पुलिस और न एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पुलिस बल करना पड़ा तैनात बड़ी मुश्किल से परिजनों ने पीएम के लिए ले जाने दिया सब देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत जिगदही मोड़ के पास ट्रॅक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुरेहा निवासी पंकज वर्मा पिता मौजी लाल वर्मा उम्र 24 वर्ष जो कि अपनी मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज गति से ट्रॅक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गिर गया। जिससे घटनास्थल में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर देवेंद्रनगर पुलिस ने ट्रॅक को पकडकर थाना में रखा है।यह पहली घटना नही है जो सलेहा रोड पर घटित हुई कई बार पेपर के माध्यम से न्यूज़ चैनल के माध्यम से इस रोड के बारे में शासन को अवगत कराया गया लेकिन आज तक सत्ताधारी नेताओं ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया यह रोड बहुत सकरी होने के साथ-साथ अव्यवस्थित जिससे कई लोग मौत की नींद सो गए लेकिन आज तक इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया

Subscribe to my channel


