बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में आशापुरा जैन सेवा संस्थान का सराहनीय कदम, वृद्धाश्रम में किया भोजन वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। सेवा और जीव दया की भावना को आगे बढ़ाते हुए आशापुरा जैन सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा आज एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्थान की समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड सोसायटी स्थित स्वयं सिद्धा आश्रम, बालोतरा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को मिठाइयाँ, नमकीन व्यंजन, फल-फ्रूट (अंगूर, केला), बिस्कुट एवं अन्य स्वादिष्ट खाद्य सामग्री ससम्मान परोसी एवं वितरित की गई। बुजुर्गों ने इस सेवा कार्य के लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन श्रीमती सपना विकास सिंघवी की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, सपना सिंघवी, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, दौलत सिंघवी, गौतम दांती चोपड़ा, मधुबाला मेहता सहित संस्थान के कई सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे समाज में करुणा, सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Subscribe to my channel


