क्या राजस्थान में BJP के साथ चुनाव लड़ेगी जननायक जनता पार्टी? दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
खबरची ✍️
जननायक जनता पार्टी राजस्थान में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है. जेजेपी नेता और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी पार्टी अपने सदस्य बनाने से लेकर ग्राउंड लेवल पर तैयारी भी कर रही है.
चौटाला ने कहा कि हरियाणा में हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन है यह राजस्थान में भी जारी रहेगा और वहां साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है.
25 से 28 सीटों पर मजबूत दावेदारी
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी राजस्थान में 25 से 28 सीटों पर मजबूत दावेदारी है. उन्होंने कहा कि राजस्थान से हमारा पुराना रिश्ता है इसको लेकर हम आमजन के साथ खड़े रहेंगे. उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि राजस्थान में वो कोई पहले बार चुनाव नहीं लड़ रहे है, उनके पिता अजय सिंह चौटाला राजस्थान के 2 अलग-अलग स्थानों से विधायक रह चुके है.
तेजाणा लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
आपको बता दें कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यं
Subscribe to my channel


