बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: संतोष न्यूज़ के सुपुत्र के विवाह समारोह में गणमान्य अतिथियों ने दिया ‘जियो और जीने दो’ का संदेश

 

  ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। जनता की आवाज, अधिकार की आवाज यूट्यूब चैनल संतोष न्यूज़, बालोतरा के सुपुत्र के शुभ विवाह समारोह का आयोजन 21 एवं 22 तारीख को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह में पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, महावीर इंटरनेशनल जोन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेश कुमार चोपड़ा, वर्धमान महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, अणुव्रत समिति जसोल मंत्री सफुखानजी सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथिगण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया। साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने और असत्य का त्याग करने की प्रेरणा दी।

समारोह का वातावरण पारंपरिक रीति-रिवाजों, मंगल गीतों और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। उपस्थित सभी मेहमानों ने नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button