बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में जिला कलेक्टर का हुआ सम्मान, समाजसेवी गणपतचंद सालेचा ने किया अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा/पचपदरा।

राजस्थान के बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में पचपदरा के सेठ गुलाबचंद सालेचा के परिवार की ओर से समाजसेवी व वरिष्ठ उद्योगपति गणपतचंद सालेचा ने उनका सम्मान किया।

सम्मान समारोह में गणपतचंद सालेचा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि बालोतरा के जिला कलेक्टर युवा, ऊर्जावान और विकासशील सोच के साथ कार्य करते हुए राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में कलेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस अवसर पर सालेचा परिवार की ओर से चंपालाल सालेचा (पूर्व अध्यक्ष, जोधपुर नगर निगम न्यास) के अभिनंदन ग्रंथ की प्रति जिला कलेक्टर को भेंट की गई। साथ ही नीलकंठ हैंडीक्राफ्ट परिवार की ओर से भी उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में परिवार के शांतिचंद सालेचा, सौम्य सालेचा तथा समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने सम्मान के लिए सालेचा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के विकास और जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button