देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा की बेटी आयशा पवार बनी महिला पायलट, महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र ने किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। समाज सेवा संस्था महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा आज बालोतरा की होनहार बेटी आयशा पवार का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वंदे भारत पार्क में आयोजित हुआ, जहां आयशा को साफा, माला, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयशा पवार अमेरिका से प्रशिक्षण लेकर कम उम्र में महिला पायलट बनने वाली बालोतरा की गौरवशाली बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रेसिडेंट अशोक चोपड़ा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, सचिव सुरेश गोठी, कोषाध्यक्ष राजेश बांठिया, संपत बालड़, उमाशंकर टिंबरेवाल, अनिल दांती, ललित छाजेड़, उषा चोपड़ा, प्रियंका सालेचा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आयशा के परिवार से जेठाराम जी, लक्ष्मण जी, नितिन जी पवार, शांतिलाल माली, संतोष देवी, छगनी बाई एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सम्मान समारोह के दौरान आयशा पवार ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगी।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों की सफलता समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना संस्था का कर्तव्य है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button