देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नाकोड़ा गौशाला में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा जीव दया कार्यक्रम, स्व. खम्मलदेवी भंसाली की स्मृति में लड्डू अर्पित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा (राजस्थान)।
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा संचालित जीव दया सेवा प्रकल्प के अंतर्गत जीवों के प्रति सेवा भाव की श्रृंखला में एक पुनीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नाकोड़ा गौशाला में स्वर्गीय श्रीमती खम्मलदेवी भंसाली (जसोल) की प्रथम मासिक पुण्यतिथि की स्मृति में 5 पेटी लड्डू अर्पित कर जीव दया का कार्य किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव सुरेश गोठी ने इस पुनीत सेवा की सराहना करते हुए बताया कि जीव दया सेवा जैन समाज की प्रमुख परंपरा रही है और संस्था समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करती रहती है।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, प्रवीण भंसाली, मूली देवी, लीला देवी, जयश्री भंसाली परिवार एवं संगीता नाहटा सहित कई वीर सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने जीव दया कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थापक सदस्य पवन नाहटा और अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


