सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

ब्यूरो चीफ राजेश शर्मा नूह मेवात हरियाणा
____
नूंह।सोमवार को तावडू मार्ग पर नूंह शहर में स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के दंपति सहित चार लोगों को कुचल दिया। जिससे दंपत्ति व उनके अनफेज बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे छोटे बच्चे अरिहान उम्र 3 वर्ष को हादसे में चोट आई हैं। जिसको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा नूंह शहर में सोमवार को तकरीबन 12 बजे हुआ मुबारिक पुत्र रसीद निवासी लाधियाकी अलवर राजस्थान अपनी पत्नी शाइस्ता व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला शाइस्ता का मायका पलवल जिले के मीरपुर में बताया जा रहा है। नूंह के रास्ते से यह परिवार राजस्थान लौट रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक को काबू में ले लिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भिजवा दिया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान जाने से उनके पैतृक गांव लाधियाकी राजस्थान से लेकर शाइस्ता के मायके मीरपुर में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नूंह जिले में सड़क हादसों की वजह से रोजाना सड़क लाल हो रही है। हादसे कब रुकेंगे, सड़कों की हालत कब बेहतर होगी। इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

Subscribe to my channel


