उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में वक्फ न्यास व धार्मिक संस्थाओं को डीबीटी से एन्युटी भुगतान की प्रक्रिया शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 21 फरवरी 2026 (सू.वि.)। जनपद बस्ती में पात्र वक्फ न्यास (ट्रस्ट) और धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी भुगतान अब डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ डॉ. प्रियंका अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए परिषद स्तर पर एक नई प्रक्रिया विकसित की गई है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एन्युटी भुगतान पाने के इच्छुक जनपद की वे धार्मिक संस्थाएं, जिनका नाम जनपद के एन्युटी रजिस्टर में दर्ज है और जो डीबीटी प्रणाली के अंतर्गत भुगतान प्राप्त करना चाहती हैं, वे आगामी दो सप्ताह के भीतर अपने दावे और अद्यतन विवरण जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें।
जमा किए जाने वाले दस्तावेजों में—
इच्छा पत्र
बैंक खाता विवरण
कैंसिल चेक या पासबुक की प्रमाणित छायाप्रति
संस्था से संबंधित विवरण
शामिल होंगे।
डॉ. अवस्थी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में दावा प्रस्तुत न करने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि संबंधित धार्मिक संस्था एन्युटी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है, और उसकी सूचना शून्य मानी जाएगी।
प्रशासन ने सभी पात्र धार्मिक संस्थाओं से समय रहते आवेदन और दस्तावेज जमा करने की अपील की है, ताकि एन्युटी भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
Subscribe to my channel


