बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सालेचा परिवार का सम्मान, अणुव्रत कैलेंडर भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

जसोल, 18 फरवरी 2026। 78वें अणुव्रत स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर अणुव्रत समिति जसोल द्वारा सालेचा परिवार (कावेरी ग्रुप) का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भगवान पैलेस पहुंचकर परिवार के सदस्यों को अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर तथा वर्ष 2026 का अणुव्रत कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदर्श शिक्षण संस्थान, जिला बालोतरा के संरक्षक श्री मूलचंद सालेचा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी, अखिल भारतीय तेरापंथ महासभा जोधपुर आंचलिक प्रभारी श्री गौतमचंद सालेचा, सिवांची-मालाणी तेरापंथ संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री डूंगरचंद सालेचा सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री गौतमचंद सालेचा ने बताया कि सालेचा परिवार गुरु निर्देशानुसार हर मंगलवार को संयम दिवस और हर शनिवार को सामायिक दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। वहीं श्री डूंगरचंद सालेचा ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन का प्रचार-प्रसार विद्यालयों में अधिक होना चाहिए, जिससे अहिंसा और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।
अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने सालेचा परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यह परिवार हमेशा से गुरुवर के प्रति समर्पित रहा है।
अणुव्रत समिति जसोल के अध्यक्ष श्री महावीरचंद सालेचा ने बताया कि अणुव्रत आंदोलन की स्थापना 1 मार्च 1949 को अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य श्री तुलसी द्वारा सरदारशहर से की गई थी। वर्तमान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण की सन्निधि में लाडनूं में नए अणुव्रत भवन का लोकार्पण 19 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें देशभर से सैकड़ों अणुव्रत कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने अणुव्रत के सिद्धांतों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button