गुरुग्रामब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्यहरियाणा

एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. अर्चना दुबे 21 से 28 फरवरी तक गुरुग्राम में देंगी व्यक्तिगत परामर्श

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

गुरुग्राम,हरियाणा (वेदांत टाइम्स)।

डॉ अर्चना दुबे, जो भारत की पहली पीएच.डी. एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ हैं और 31 वर्षों का शिक्षण एवं उपचार अनुभव रखती हैं, अब हरियाणा के गुरुग्राम में व्यक्तिगत (ऑफलाइन) परामर्श देंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका परामर्श सत्र 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

परामर्श का स्थान बी-728, द्वितीय तल, संतोष प्लाज़ा, सुशांत लोक फेज–1, सेक्टर–27, गुरुग्राम, हरियाणा – 122001 निर्धारित किया गया है।

आयोजकों की ओर से विशेष रूप से अनुरोध किया गया है कि इच्छुक व्यक्ति असुविधा से बचने के लिए पूर्व में ही अपनी तिथि और समय सुनिश्चित करते हुए अपॉइंटमेंट अवश्य लें। परामर्श से पूर्व निर्धारित प्रपत्र को पूर्ण रूप से भरना तथा आवश्यक चिकित्सीय रिपोर्ट एवं जीभ की फोटो संलग्न करना अनिवार्य बताया गया है।

अपॉइंटमेंट हेतु इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 98186 46767 अथवा 9988094440 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह जानकारी मनीषा सिंह, कोऑर्डिनेटर प्रयागराज द्वारा साझा की गई है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button