देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाशिवरात्रि पर बांठिया ने प्राचीन शिवालयों में की पूजा-अर्चना अमन-चैन की कामना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जैन शिव भक्त मडंल के सदस्यों के साथ देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन पर्व महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले के प्राचीन शिव मंदिरों में भगवान महादेवजी की पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन मंदिरो में भगवान शिव के दर्शन कर बिल्व पत्र, आक, धतुरा, पुष्प आदि अर्पण कर पूजा अर्चना कर अमन चैन व खुशहाली की कामना करते दर्शन किए।उन्होंने ने जिले के होटलु स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जनक चैतन्य पूरी महाराज का आशीर्वाद लिया।उसके बाद सिवाना उपखंड के छप्पन की पहाड़ियों में स्थित हल्देश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर महंत गणेशानन्द महाराज का आशीर्वाद लिया।उसके बाद आपेश्वर महादेव रामसीन,पाण्डेश्वर महादेव रायथल, पिपलेश्वर महादेव,मोकलसर मठ में दर्शन कर पूजा अर्चना की।इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, जैन शिव भक्त मंडल के अशोक चौपड़ा,
दिनेश गोलेच्छा, गौतमचंद माइक्रो,अनिल कुमार ,संजय चौपड़ा, शांतिलाल लुंकड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


