उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिला जज ने की मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा

 

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 22/02/2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिये दिनांक 13/02/2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक द्वारा जिले के समस्त शासकीय विभागों की बैठक जनपद न्यायालय बस्ती के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिले के समस्त विभागों से उक्त मेगा शिविर की तैयारियों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक द्वारा बताया गया कि उक्त मेगा शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

 जनपद न्यायाधीश, बस्ती ने बताया कि उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना और न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुँच उपलब्ध बनाना है। उक्त शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू द्वारा बताया गया कि उक्त शिविर में प्रतिभाग करने हेतु जनमानस को मीडिया व पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के माध्यम से में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा मेगा शिविर से पहले जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों में निरन्तर रूप से लघु शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। उक्त लघु शिविरों में चिन्हित पात्र लाभार्थियों को 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जायेगा।

 उक्त समीक्षा बैठक में जिला परियोजना निदेशक/नोडल अधिकारी राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ बी.आर.मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बस्ती राजीव निगम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव सहित जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।

          (राज बाबू)

         सचिव(पूर्णकालिक)

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button