धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र द्वारा अन्नपूर्णा रसोई में नि:शुल्क भोजन वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा | 09 फरवरी 2026

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा सोमवार को राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर में जरूरतमंदों एवं मरीजों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजन के साथ-साथ मिष्ठान, नमकीन एवं ताजे फलों का भी वितरण किया गया।

शा. रमेशचन्द्र किशोरकुमार वोहरा, जसोल परिवार के सहयोग से पूरे दिन का भोजन अन्नपूर्णा रसोई नाहटा हॉस्पिटल परिसर में उपलब्ध कराया गया। यह सेवा स्वर्गीय श्री अक्षय कुमार, सुपुत्र किशोर कुमार वोहरा की पुण्य स्मृति में वोहरा परिवार, जसोल द्वारा समर्पित की गई।

इस सेवा कार्य में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, ललित छाजेड़, उमाशंकर टिंबरेवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

केंद्र द्वारा किए गए इस मानवीय सेवा कार्य की उपस्थित मरीजों, परिजनों एवं आमजन ने सराहना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button