LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सिंचाई मोटर चोरी का खुलासा 02 आरोपी गिरफ्ता
चोरी की मोटर, मोटर साइकिल व चोरी में उपयोग हुए औजार जप्त

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
सिंचाई मोटर चोरी का खुलासा 02 आरोपी गिरफ्तार
चोरी की मोटर, मोटर साइकिल व चोरी में उपयोग हुए औजार जप्त
देवेंद्रनगर में हुई कुछ समय पहले चोरियों से अब पर्दा उठने लगा है इसीक्रम में 8/02/26 को फरियादी प्रमोद कुमार बागरी पिता बैजनाथ बागरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्र.11 देवेंद्रनगर,थाना जिला पन्ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके खेत,जो बड़वारा मोड़ से जिगदहा रोड के किनारे तालाब के पास स्थित है वहां से सिंचाई के लिए लगी मोटर जो 3 HP की थी जिसे 28/29.01. 26 की रात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि घटना की रात दोनों आरोपी तालाब के आसपास देखे गए थे। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटर चोरी की घटना स्वीकार की।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. प्रदीप कुशवाहा पिता बिहारी कुशवाहा, निवासी बमरी, थाना देवेंद्रनगर
2. देवेंद्र उर्फ राजाबाबू राव, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बमरी, देवेंद्रनगर
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, शंकर बुन्देला, आर. बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, अमित बागरी, मृगेंद्र तिवारी, आर चालक पुष्पेंद्र जाट की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Subscribe to my channel


