बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आयकर विभाग द्वारा बालोतरा में मेगा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

आयकर विभाग द्वारा मेगा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन बालोतरा लघु उद्योग मंडल भवन में किया गया। कार्यक्रम अपर आयकर आयुक्त, रेंज-3 जोधपुर, माननीय श्री अरविंद कुमार गहलोत के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर आयकर आयुक्त श्री अरविंद कुमार गहलोत ने कहा कि सम्माननीय करदाताओं द्वारा अदा किया गया कर देश के चहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयकर अधिनियम 2025 के माध्यम से आयकर से जुड़े कई प्रावधानों का सरलीकरण एवं स्पष्टीकरण किया गया है, जिससे आम करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

आयकर अधिकारी बालोतरा श्री भंवर सिंह ने स्वागत भाषण में राजस्थान में प्रथम जनसंपर्क आयोजन बालोतरा में आयोजित किए जाने पर अपर आयकर आयुक्त का आभार व्यक्त किया तथा आयकर अधिनियम 2025 के संदर्भ में विभागीय विचार प्रस्तुत किए।

वहीं आयकर अधिकारी जोधपुर श्री कैलाश काकांणी ने आयकर अधिनियम के तहत कई जटिल प्रावधानों को हटाकर किए गए सरलीकरण की जानकारी दी।

कार्यशाला में आयकर निरीक्षक श्री सतपाल यादव ने आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत आयकर रिटर्न फॉर्म एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। आयकर निरीक्षक श्री ठाकुर अंजनी कुमार नीरज ने दंड एवं अभियोजन से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन टैक्स बार के सीए श्री ओमप्रकाश बांठिया ने किया, जबकि बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रूपचंद सालेचा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट, बालोतरा लघु उद्योग मंडल एवं टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सम्माननीय अधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री भरत मोदी, आयकर विभाग के अधिकारी, टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button