बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर बालोतरा का अभिनंदन कर ज्ञापन सोपा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जिला कलेक्टर बालोतरा का अभिनंदन कर ज्ञापन सोपा

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ओमप्रकाश बांठिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव का राज्य स्तर पर गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने के उपलक्ष में संस्थान द्वारा साफा माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया गया। बांठिया ने कहा कि पूरे बालोतरा जिले के लिए गौरव का विषय हैं, माननीय जिला कलेक्टर की कर्तव्य निष्ठा, विकास के लिए योगदान उल्लेखनीय है। सचिव अशोक कुमार व्यास ने बताया कि संस्थान ने बालोतरा जिला मुख्यालय पर बालोतरा शहर में डी जे पार्टी के माध्यम से रात्रि 1:00 बजे तक शोर शराबा ध्वनिप्रदूषण करने वालों पर लगाम लगाने की मांग की। पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि 12 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है इससे छात्रों की पढ़ाई बर्बाद हो रही है, साथ ही शहर के वरिष्ठ नागरिक, बीमार व्यक्ति एवं वृद्ध व्यक्तियों कि इस शोर शराबे से हालत खराब हो रही है । इस पर कठोर कार्रवाई करने एवं लगाम लगाने की मांग संस्थान द्वारा की गई। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसलिंग सदस्य जवेरी लाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष गौतम चोपड़ा सहसचिव हीरालाल प्रजापत सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button