बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रमक झमक मंच पर एसबीआई ने बांटी 40 लाख की गड्डियां  आज तैयार होंगे बड़ पापड़

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।रमक झमक मंच पर एस बीआई बैंक ने बुधवार को कैश विनिमय काउंटर लगाकर सावा वाले परिवार को नए नोटों की गड्डियां वितरण की। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ ने बताया एस बी आई के सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने सावा की महत्ता और मांग को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध करवाई जिसमें मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र काला के निर्देशन में चीफ कैशियर अरुण आचार्य ने 10 20 50 100 200 के नोटों की लगभग 40 लाख रुपए की गड्डियां वितरण की । विनिमय काउंटर की व्यवस्था में पूर्व मुख्य प्रबंधक एम एम एल पुरोहित का एवं सुचारू संचालन करने में राधे ओझा,गिरिराज व्यास,मुरली ओझा एवं मुकेश का सहयोग रहा।

रमक झमक की ओर से अरुण आचार्य को रमक झमक ओपरना एवं माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सत्कार किया गया वहीं एस बी आई सहायक महा प्रबंधक सुजीत एवं मुख्य प्रबंधक वीरेंद्र काला को धन्यवाद पत्र जारी किया ।

       रमक झमक में तैयार होगें बड़ पापड़

पुष्करणा सावा के खिरोड़ा की रस्म में काम आने वाले बड़ पापड़ कल रमक झमक में तैयार होगे। सावा में सबसे बड़े लोगों के सम्मान का प्रतीक बड़ पापड़ से पहले मंगलाचरण होगा।सुहागिनें गीत गाती हुई इन्हें तैयार करेगी।सुहाग प्रतीक चिन्ह और मंगल चिन्ह अंकित करेगी। प्रहलाद ओझा भैरूं बताते हैं कि इन बड़ पापड़ की रस्म अनूठी होती है।ये खाने वाले नहीं बाँचने वाले होते है। परंपरा लुप्त हो रही है इसे बचाने के लिए रमक झमक तैयार करता है और जिन्हें आवश्यकता होगी उन्हें नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button