देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मनरेगा और खेजड़ी कटाई के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मेडिकल कॉलेज चौराहे से पॉलिटेक्निक ग्राउंड तक पैदल मार्च

भाजपा सरकार विकास नहीं, विनाश की राजनीति कर रही है – बिशनाराम सियाग आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है – मदनगोपाल मेघवाल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर | 02 फरवरी 2026

केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी (देहात एवं शहर) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मनरेगा श्रमिकों के साथ मेडिकल कॉलेज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, लूणकरनसर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सिंवरी चौधरी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, एससी विभाग प्रदेश सदस्या डॉ. प्रीति मेघवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, पूर्व सदस्य राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ओमप्रकाश लोहिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, रा.गां.पं.रा. संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव नवनीत कौर, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रविकांत बाल्मीकि, खादी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोज गहलोत, एससी विभाग प्रदेश सचिव एडवोकेट जितेंद्र नायक सहित अनेक नेताओं ने मनरेगा श्रमिकों को संबोधित किया।

इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसजन, मनरेगा श्रमिक एवं पदाधिकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पहुंचे, जहां राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई के विरोध में चल रहे महापड़ाव एवं आंदोलन को समर्थन दिया गया।

खेजड़ी आंदोलन को समर्थन देते हुए देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भाजपा सरकार और कॉरपोरेट गठजोड़ के तहत सोलर कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई कराई जा रही है, जो प्रकृति, रोजगार और ग्रामीण जीवन पर सीधा हमला है।

शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की संस्कृति, पर्यावरण और पशुपालन की रीढ़ है। इसके विनाश से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि यदि खेजड़ी कटाई और मजदूर विरोधी नीतियों पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी।

डॉ. राजेंद्र मूंड ने खेजड़ी को मरुस्थलीय जीवन की आत्मा बताते हुए इसकी कटाई को “पर्यावरणीय आत्महत्या” करार दिया।

इस मौके पर कमला बिश्नोई, गुमानाराम जाखड़, सुषमा बारूपाल, गोपीराम बिश्नोई, अमरीक सिंह, डॉ. पीके सरीन, केदारमल कठातला, नितिन वत्सस, राहुल जादूसंगत, जयकिशन गहलोत, एजाज अहमद पठान, मनोज किराडू, मुकेश जोशी, हाजिर खां, सरोज सरगरा, भीखाराम मेघवाल, पन्नाराम नायक, हरिप्रकाश वाल्मीकि, याकूब अली कल्लर, विजयसिंह शेखावत, मदन सियाग, करणी सिंह राजपुरोहित, मुरली गोदारा, प्रेमलता राठौड़, महबूब रंगरेज, रामनाथ आचार्य, मुमताज बानो, कामेश्वर प्रताप सिंह, राजकुमार सेन, मो. फारूक, कुलदीप भोजक, पूनमचंद, मनीष डूडी, रामनिवास चौधरी, रितिक कंडारा, सुरेश वाल्मीकि, चुन्नीलाल देवड़ा, राकेश सांखला, किशन तंवर, ज्योति नरूका, अनिता, हेतराम, प्रमेश्वरी देवी, अलीराजा, बलराम कूकणा, मनोज गोदारा, परमाराम थालोड़, अजय बिश्नोई, अंकिता बिश्नोई, करणी सिंह, शलीना खान, अहमद अली भाटी, रिहकत समेजा, जगदीश गोदारा, कान्ता कंवर, सरोज कंवर, सोनू मेघवाल, कमल गोयल, जाकिर हुसैन, रामसिंह मेघवाल, अजय हल्दुनिया, मुरलीधर पन्नू, राजीराम, हिमांशु गहलोत, बनवारीलाल बिश्नोई, टिकूराम, बाबूलाल मेघवाल, सुभाष, प्रेमाराम, ओमप्रकाश बारासा, संजय कुमार भाटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button