उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 31 जनवरी 2026 (सू.वि.)
जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय में किया गया। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े अपने-अपने प्रस्तावों के साथ अनुमानित बजट प्रस्ताव भी शीघ्र प्रस्तुत करें, जिससे आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, संजीव कुमार सहित परिवहन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
