
संवाददाता जयबीर सिंह कोटिकासिम अलवर राजस्थान
———————
महावर धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन मे दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में जयपुर प्रान्त विहिप संगठन मंत्री राधेश्याम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि हमे क्षेत्र के प्रत्येक मन्दिर की सार सम्भाल करनी है एंव आम लोगो मे धर्म के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिये वर्ष मे एक बार मंदिरों का वार्षिक उत्सव मनाना चाहिए जिसमें झांकिया, कलश यात्रा ,भंडार व प्रभातफेरी जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जासकते है।
प्रान्त धर्मप्रसार प्रमुख सीएम भार्गव ने कार्यकर्ताओं से गत माह किये गए कार्यों का विवरण प्राप्त कर आगामी दिनों के लिये लक्ष्य निर्धारित किये।
प्रान्त सह धर्मप्रसार प्रमुख बहादुरसिंह ने करणीय कार्यो के बारे में बताया।
प्रारम्भ मे प्रान्त विशेष सम्पर्क सह प्रमुख योगेश गोयल,जिला विहिप मन्त्री यशपाल एंव जिला धर्मप्रसार प्रमुख कालूराजा ने अतिथियों एंव कार्यकर्ताओ को राम नाम के भगवे दुपट्टे अंगीकार करवारकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे डीग धर्मप्रसार प्रमुख दयाराम पांडे,शियराम,रामतीर्थ,
राजेंद्र,गणेश,देवकीनंदन सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने सहभागिता निभाई।
Subscribe to my channel


