बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आशापुरा जैन सेवा संस्थान ने किया मानव सेवा का सराहनीय कार्य

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। आशापुरा जैन सेवा संस्थान द्वारा आज मानव सेवा प्रकल्प की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्था की ओर से राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, बालोतरा में बालिकाओं को मिठाइयाँ, तिल के व्यंजन, गजक, नमकीन एवं बिस्किट आदि वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंघवी ने बताया कि पर्व के अवसर पर जरूरतमंद बालिकाओं के चेहरे पर खुशी लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी तरह सामाजिक और मानव सेवा के कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर सपना सिंघवी, रमेश सिंघवी, जवेरीलाल मेहता, दौलत सिंघवी, गौतम दांती, चोपड़ा, संदीप जैन सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में आश्रम प्रशासन ने संस्था के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button