देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी ओम प्रकाश बांठिया ने कहां की हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं ,और भारतीय होने के नाते राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान के साथ, संविधान के प्रति निष्ठावान बनते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का सजकता पूर्ण पालन करने का प्रयास करें । समारोह में छात्रावास के बालिकाओं को पुर्व चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा की ओर मिष्ठान एव बिस्किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने क्लब केंद्र की ओर से सभी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा के 55 वे जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों में सतत आगे बढ़ने का आह्वान किया। सह मंत्री हीरालाल प्रजापत ने कहा कि धर्मेश चोपड़ा के जन्मदिवस पर इस छात्रावास में मिष्ठान और वितरण के साथ ही स्नेह विकास संस्था के बालक बालिकाओं में भी मिष्ठान वितरण किया गया ,जहां नगर परिषद की पूर्व सभापति प्रभा किशोर सिंघवी, श्रीमती अनीता देवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।छात्रावास वार्डन श्रीमती देवी ने महावीर इंटरनेशनल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


