भाजपा विधायक को हत्या की धमकी देने वाले युवक ने सीएम आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया

*ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास खबर*
चकलवंशी I उन्नाव सफीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी के विधायक को पुलिस के फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी देने वाले युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया सुरक्षाकर्मियों ने आग बुझा कर सिविल अस्पताल में युवक को भर्ती कराया है
माखी थाना क्षेत्र के रनागढ़ी निवासी आनंद मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामसेवक मिश्रा I सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था 21 अप्रैल को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के सीयूजी नंबर पर आनंद मिश्रा ने जुलाई माह में पहली गोली मारने की धमकी दी थी वहीं माखी पुलिस और मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था पुलिस मामले की जांच कर रही थी इससे छुब्ध होकर युवक ने मुख्यमंत्री आवास पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया सीओ ने बताया कि एसपी के मोबाइल पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी लोकेशन दादर नगर हवेली मिली थी मामले की जांच की जा रही थी बुधवार को उसने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया आग से युवक झुलस गया जिसे स्थानीय पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है
Subscribe to my channel


