तावडू में पुलिस प्रशासन ने मनाया पुलिस प्रेजेंस डे

तावडू से संवाददाता राजेश शर्मा की रिपोर्ट
तावडू, 26 अप्रैल जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष डे डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले भर में तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के दौरान जनसंपर्क करके आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
शहर थाना प्रभारी मलखान सिंह द्वारा अपने पुलिस बल के साथ मिलकर शहर में पैदल गश्त की और पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित एरिया में गश्त भी की गई। पुलिस ने भीडभाड वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों व चौक चौराहों पर गश्त व नाकाबंदी के एरिया में पैदल गश्त करते हुए जनसंपर्क किया।
बस स्टैंड, पार्क, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट्स आदि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रही। होटल, ढाबों, धर्मशाला आदि को चैक किया गया। गश्त पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की। शहर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि तावडू पुलिस लोगों की सुरक्षा तथा जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस के स्तर पर सुरक्षा के हर संभव प्रयास जारी है। बाजार व भीडभाड वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस द्वारा अपराधियों की भी खोज की जा रही है। पीसीआर व राइडर निरंतर गश्त कर रही है।

Subscribe to my channel


