उत्तर प्रदेशकविताएं
“यूपी दिवस 2026: हमारी पहचान, हमारी संस्कृति”

*यूपी दिवस*
उमंग उल्लास उत्कर्ष बढ़ाता यूपी दिवस।
तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ाता यूपी दिवस।।
समग्र मानवता को जोड़ता यूपी दिवस।
हँसी खुशी रहना सिखाता यूपी दिवस।।
विश्व बंधुत्व सदभाव बढ़ाता यूपी दिवस।
सबको यश कीर्ति दिलाता यूपी दिवस।।
विद्वेष हिंसा भेदभाव मिटाता यूपी दिवस।
युवा पीढ़ी को स्वावलंबी बनाता यूपी दिवस।।
राष्ट्र धर्म सर्वोपरि, सिखाता यूपी दिवस।
राष्ट्र निर्माण का जागृत स्वर यूपी दिवस।।
सांस्कृतिक विकास यात्रा यूपी दिवस।
उपलब्धियों का जश्न मनाता यूपी दिवस।।
भारत को सशक्त बनाता यूपी दिवस।
यूपी में फैला विकासोन्मुखी उत्कर्ष।।
उत्तरोत्तर प्रगति का पाथेय यूपी दिवस।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान यूपी दिवस।।
यूपी सरकार ने सर्वश्रेष्ठ बनाया यूपी दिवस।
जन सहयोग ने जनोत्सव बनाया यूपी दिवस।।
सांस्कृतिक विविधताओं का सूत्र यूपी दिवस।
यूपी की वैभवशाली पृष्ठभूमि यूपी दिवस।।
शान्ति करुणा स्नेह का मंत्र यूपी दिवस।
एक जनपद एक उत्पाद में श्रेष्ठ यूपी दिवस।।
विकासोन्मुखी बनाने को अग्रसर यूपी दिवस।
सीएम योगी जी की सद्भावना यूपी दिवस।।
*प्रस्तुति :-*
*रवीन्द्र कुमार राणा*
*(साहित्यकार एवं प्रकृति प्रेमी)*

Subscribe to my channel


