बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा बीकानेर शहर मंडल प्रभारियों की घोषणा, सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में नई जिम्मेदारियां तय

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

22 जनवरी 2026

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई।

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी प्रभारी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि घोषित सूची के अनुसार

जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा को पुरानाशहर मंडल का प्रभारी,

जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला को नयाशहर मंडल का प्रभारी,

जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को जस्सूसर मंडल का प्रभारी,

जिला कार्यालय सह मंत्री रामकुमार व्यास को गोपेश्वर मंडल का प्रभारी,

जिला मंत्री विनोद करोल को मुक्ताप्रसाद मंडल का प्रभारी,

जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष को लालगढ़ मंडल का प्रभारी,

जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को जूनागढ़ मंडल का प्रभारी,

जिला उपाध्यक्ष दीपक पारिक को गंगाशहर मंडल का प्रभारी,

जिला महामंत्री कौशल शर्मा को रानीबाजार मंडल का प्रभारी,

जिला मंत्री तरुण स्वामी को शिवबाड़ी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button