भिवाड़ी जिला पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
जिसमें 278 बदमाशों को दबोचा गया है

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा अपराधियों और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ के लिए भिवाड़ी पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भिवाड़ी पुलिस आयुक्तालय के नीमराणा थाना की टीम ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुए अब तक 278 बदमाशों को पकड़ा है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी आयुक्तालय क्षेत्र में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. सभी थानों की टीमों ने इस अभियान के तहत कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के लिए एक हजार अपराधियों को चिह्नित किया गया है. इनमें मुख्य रूप से हथियार का इस्तेमाल करने वाले बदमाश, लुटेरे, चैन, जुआ , मोबाइल और पर्स स्नैचर्स शामिल हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए आयुक्तालय इलाके में एक 58 टीम बनाकर सुबह से ही दबिश की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल तक विभिन्न थानों की टीमों ने 278 बदमाशों को हिरासत में लिया और चेन स्नेचिंग के 11 आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का हुआ खुलासादबिश से पहले एक हजार बदमाशों की सूची तैयार – बदमाशों के ठिकानों पर दबिश से पहले ही पुलिस ने पूरा होमवर्क करते हुए बदमाशों की सूची तैयार की है. इस सूची में करीब एक हजार बदमाशों के नाम शामिल हैं. उनके ठिकानों के साथ ही अन्य जानकारियां भी पुख्ता की गई है. इसके बाद टीमों का गठन कर बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई.
अवैध हथियार और जुआ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत अवैध शराब भी बरामद की गई है. हालांकि, इसकी पूरी सूची अभी तैयार की जा रही है. इन मामलों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमे भी दर्ज किए जा रहे हैं.

Subscribe to my channel


