देवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अमचुई मोड के पास पोर्टीपिकअप ने बाइक को मारी टक्कर जिसमे एक की मौके पर ही मौत 3 घायल

लोकेशन=देवेंद्रनगर /मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

 *अमचुई मोड के पास पोर्टीपिकअप ने बाइक को मारी टक्कर जिसमे एक की मौके पर ही मौत 3 घायल*

 सकरिया–ककरहटी मार्ग पर अमचुई मोड़ के पास लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा जिसमें तेज रफ्तार पोर्टी पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ओर एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध कुशवाहा (42 वर्ष) पिता नंदन कुशवाहा, निवासी देवरी गढ़ी, अपने परिवार के साथ बाइक से पन्ना दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सकरिया की ओर से ककरहटी जा रही पोर्टी पिकअप ने अमचुई मोड़ के पास सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अनिरुद्ध कुशवाहा मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही ककरहटी चौकी पुलिस और 112 में पदस्थ केपी सिंह यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button