बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन रैली का आयोजन, पुलिस अधीक्षक रमेश ने दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 4 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को बालोतरा में वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह की मुख्य थीम “सीख से सुरक्षा – टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि वाहन रैली को पुलिस अधीक्षक रमेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बालोतरा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गौतम गहलोत सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक रमेश ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन की मूल आवश्यकता है। वाहनों का सुरक्षित संचालन ही सड़क सुरक्षा की मूल भावना है। यदि आमजन समय रहते सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाएं, तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यह समाज के हित में होगा। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान में पुलिस, परिवहन, शिक्षा, चिकित्सा, श्रम विभाग, नगरीय निकायों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओ, मोटर ड्राइविंग स्कूल, फिटनेस सेंटर और वाहन डीलर भी सहभागी बनेंगे।

कार्यक्रम की इसी कड़ी में वाहन रैली के दौरान विभिन्न वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया, ताकि आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button