उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

हाइवे से खाई में गिरा सीएनजी टैंक, बड़ा हादसा टला

सेवा का जुनून टीम की सूझबूझ और हिम्मत से टली अनहोनी

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

पसगवां (लखीमपुर खीरी)।

बीती रात लगभग 08:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 60 सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक डीसीएम वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से उतरकर पनई चौराहे के पास खाई में पलट गया। कोहरे और चालक के नशे की हालत में होने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन पलटते ही सीएनजी गैस का तेज़ रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय “सेवा का जुनून” टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण की मदद से नशे की हालत में मौजूद चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया।

गैस लीकेज की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र से लोग लगभग 1 किलोमीटर दूर भाग गए और सुरक्षा के मद्देनज़र हाइवे को दोनों ओर से 1-1 किलोमीटर तक बंद कर दिया गया। इसके बाद टीम द्वारा थाना पसगवां, सीओ मोहम्मदी, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और एनएचएआई को सूचना दी गई।

गैस का रिसाव इतना तेज़ था कि कोई भी व्यक्ति घटनास्थल के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। उचौलिया पेट्रोल पंप से बुलाए गए सीएनजी टेक्नीशियन भी शुरुआत में असमंजस में रहे। इसी बीच सेवा का जुनून टीम के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी ने साहस दिखाते हुए सीएनजी ऑपरेटर के साथ टैंक के पास जाकर सभी सीएनजी सिलेंडरों के लॉक बंद किए।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस लीकेज पूरी तरह बंद हो सका। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई, सेवा का जुनून टीम और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गैस रिसाव बंद होने के बाद हाइवे को पुनः चालू कराया गया।

बाद में डीसीएम शुगर मिल अजबापुर से पहुंचे सीएनजी ऑपरेटर व तकनीशियनों ने भी जांच कर स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित बताया। समय रहते सूझबूझ और साहसिक कदम न उठाए जाते तो यह घटना एक बड़े विस्फोट में बदल सकती थी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button