उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: गोला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सख़्त, शराब दुकानों पर प्रशासन का ताबड़तोड़ निरीक्षण

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

गोला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मज़बूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। अव्यवस्था, मनमानी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अवनीश रावत और कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह द्वारा क्षेत्र की अंग्रेज़ी एवं देसी शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर रेट लिस्ट बाहर स्पष्ट रूप से लगाने, सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चालू रखने तथा सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सख़्ती से यह साफ़ हो गया है कि गोला क्षेत्र में अब सिर्फ़ नियम चलेंगे। प्रशासन ने जनहित और कानून-व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए साफ़ कर दिया है कि अब समझाइश नहीं, बल्कि अनुशासन लागू होगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button