बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नेहरू कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भाजपा नेताओं ने लिया जायजा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
शहर के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मदनराज चोपड़ा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भाजपा की पूरी टीम मौजूद रही।
नेताओं ने बताया कि उक्त मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से सड़क के सर्कल क्षेत्र में लगातार जलभराव की समस्या बनी रहती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।
निरीक्षण के दौरान सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता, जल निकासी व्यवस्था एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पार्टी की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने भी सीसी रोड निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Subscribe to my channel


