देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

गंगाशहर मंडल में विकास रथ अभियान, दो वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचीं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

18 दिसंबर 2025

बीकानेर । गंगाशहर मंडल में विकास रथ अभियान के अंतर्गत आमजन के बीच पहुंचकर राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी पेम्पलेट वितरण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई गई।

विधायिका सीधी कुमारी ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ विकास रथ अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सुशासन रथ यात्रा में जिला प्रभारी चंपालाल गेदर, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मेघवाल, गंगानगर सह प्रभारी मोहन सुराणा, पूर्व विधानसभा जिला संयोजक जोगेंद्र शर्मा, शहर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, नारायण चोपड़ा, राजा राम सिंगड़, जगदीश सोनी, शिव प्रजापत सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और दुकान-दुकान जाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों से आमजन को अवगत कराया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button