यूपी ब्रेकिंग ,, उत्तर प्रदेश से आई अभी-अभी ताजा खबर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या

रिपोर्ट दशरथ माली चचोर
यूपी का गैंगस्टर अतीक अहमद को उसका भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।मेडिकल कॉलेज की फायरिंग में गई जान ।पुलिस प्रयागराज में मेडिकल के लिए दोनों को ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही अचानक फायरिंग हुई ।जिसमें दोनों भाइयों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई ।फायरिंग के बाद घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े नजर आए ।जानकारी के मुताबिक एक सक्ष्य ने दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है। गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में दोनों को मेडिकल के लिए ले जा गया था जहां फायरिंग हुई और दोनों को गोली लगी जिसमें दोनों की जान चली गई
अतीक पर तीन लोगों ने फायरिंग की।मौके से एक पिस्टल बरामद हुई।मौके पर 36 राउंड गोलियां चलाई गई।पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Subscribe to my channel


