भिवाड़ी में आपसी कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
भिवाड़ी। कस्बे के युआईटी सेक्टर एक में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात को पेड़ से लटक आत्महत्या कर लिया। मृतक बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। शनिवार सुबह सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा शव उन्हें सौंप दिया। भिवाड़ी भिवाड़ी थर्ड थाने के एएसआई करण सिंह ने बताया कि बिहार के भोजपुर जिला निवासी विजय शाह पत्नी व तीन बच्चों के साथ युआईटी सेक्टर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। विजय पिछले कई साल से जयपुर में बोरिंग बनाने वाली कंपनी में काम करता था और तीन चार दिन पहले जयपुर से बच्चों से मिलने भिवाड़ी आया था। शुक्रवार रात विजय व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई तथा विजय बिना बताए घर से चला गया और शनिवार सुबह पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह सेक्टर के लोगों ने पेड़ से लटका हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने शव को ले जाकर भिवाड़ी उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel


