उत्तर प्रदेशकानपुरब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर से चौंकाने वाला मामला: जुड़वां बच्चों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक जैसे, आधार अपडेट में बढ़ी मुश्किलें

 

रिपोर्टर – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

कानपुर, उत्तर प्रदेश

विज्ञान को चुनौती देने वाला एक अनोखा मामला कानपुर जिले के नौबस्ता क्षेत्र से सामने आया है, जिसने विशेषज्ञों को भी हैरानी में डाल दिया है। यहां के निवासी पवन मिश्रा के जुड़वां बेटों प्रबल और पवित्र के बायोमीट्रिक रिकॉर्ड – यानी फिंगरप्रिंट और रेटिना – पूरी तरह एक जैसे पाए गए हैं।

साइंस के अनुसार दुनिया में किसी भी दो व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट और रेटिना कभी एक जैसे नहीं हो सकते। यहां तक कि जुड़वां बच्चों में भी बायोमीट्रिक पूरी तरह समान नहीं होता। लेकिन यह मामला वैज्ञानिक दावों को चुनौती दे रहा है और इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।

👉 आधार अपडेट में आ रही है बड़ी दिक्कत

बच्चों के पिता पवन मिश्रा ने बताया कि जब वे एक बेटे के आधार कार्ड का बायोमीट्रिक अपडेट करवाते हैं, तो दूसरे बेटे का आधार डेटा स्वतः ही निरस्त हो जाता है। यानी मशीन दोनों बच्चों को एक ही व्यक्ति समझ रही है।

यह स्थिति परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गई है, क्योंकि आवश्यक दस्तावेजों में बार-बार गड़बड़ी हो रही है।

👉 वैज्ञानिक भी हैरान

बायोमीट्रिक विशेषज्ञों का कहना है कि फिंगरप्रिंट पैटर्न में 55% से 74% तक समानता सामान्य मानी जाती है, लेकिन 100% समान होना अपने-आप में अत्यंत दुर्लभ है और यह देश में पहला मामला हो सकता है।

विशेषज्ञों ने कहा कि यह घटना आगे चलकर वैज्ञानिक शोध का विषय बन सकती है।

👉 परिवार ने की स्थायी समाधान की मांग

पवन मिश्रा ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस अनोखी स्थिति में उनके बच्चों के आधार दस्तावेजों के लिए कोई स्थायी तकनीकी समाधान उपलब्ध कराया जाए, जिससे भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button