
रिपोर्ट -दिनेश कुमार शर्मा
फागी न्यूज़:
लोकेशन -फागी
फागी पंचायत समिति पर आज बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर संविधान के रचयिता की जयंती मनाई गई! इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ प्रेम चंद बेरवा, फागी सरपंच ओमप्रकाश खवास, मेहंदवास सरपंच हरभगस चौधरी, पूर्व प्रधान महावीर जैन, पंचायत समिति सदस्य व सभी समाजों के अध्यक्ष व सभी समाजों के कार्यकर्ता मौजूद रहे! रैली का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम चंद बेरवा द्वारा फीता काटकर रैली को फागी पंचायत समिति से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब के जयकारे लगाते हुए मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई! डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे! इसी प्रकार ग्राम लसाडिया में
भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल फागी दक्षिण द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई, भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जयपुर दक्षिण जयपुर जिला संयोजक सुरेश गुर्जर, ओबीसी मोर्चा मंडल फागी अध्यक्ष राजेश जांगिड़ लसाडिया, उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, पूर्व सरपंच जालम सिंह, शिवराज चौधरी, हीरालाल जी यादव लक्ष्मण जांगिड़ रामस्वरूप जांगिड़, राजेश अजमेरा कमलेश वैष्णव ,कमलेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


