LIVE TVदेशधर्मराज्यशिक्षा

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

बीकेएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कर याद किया | इस अवसर पर संस्था के उपप्राचार्य जसवंत सिंह, लेक्चरर भगवान सिंह व पीटीआई प्रवीण ने पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला | उपप्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि अंबेडकर जी ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा अर्जन की | उस समय नीची जाति को पढ़ने नहीं दिया जाता था | देश के अंदर छुआछूत, अंधविश्वास, जाति प्रथा आदि कुरीतियां फैली हुई थी | इन्होंने गरीबी में जन्म लेकर भी उच्च शिक्षा देश में व विदेश में कोलंबिया विश्वविद्यालय, लंदन विश्वविद्यालय से प्राप्त की और शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने देश में फैली बुराइयों को दूर करने की ठान ली | उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया | श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया | इस प्रकार अंत में बताया कि प्यारे बच्चों आपको उनके जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए |

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button