LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

गैंगस्‍टर अतीक अहमद का बेटा असद यूपी पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया

फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की खास खबर

 

*उन्नाव*। उत्‍तर प्रदेश से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। गैंगस्‍टर अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है दिल्ली से भागने के बाद असद और गुलाम यूपी बॉर्डर के पास एमपी में थे। वहीं से एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया और झांसी में मुठभेड़ में दोनों मार ग‍िराया मुठभेड़ के दौरान असद और गुलाम ने एसटीएफ पर फायर किए थे। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद यूपी एसटीएफ को बधाई दी है। वे वकील उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे।

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यूपी एसटीएफ ने बताया कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए। अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

*उमेश पाल के परिजनों ने कहा-बेटे को श्रद्धांजलि*
झांसी में आज पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उनके सहयोगी के पुलिस एनकाउंटर पर मारे गए वकील उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा, यह मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button