उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सदैव याद किये जायेंगे बाबा साहेब- अरूणेन्द्र पटेल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । शनिवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल के नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नीलाल मास्टर के संयोजन में रूधौली विधानसभा क्षेत्र के नौगढवा में गोष्ठी आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि संविधान निर्माण के साथ ही बाबा साहब ने दलित, पिछडे़ समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कहा कि तक समाज में विषमता, असमानता है बाबा साहब सदैव याद किये जायेंगे। बाबा साहब ने समाज के वंचित, गरीबों, दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

बाबा साहब को नमन् करने वालांें में रालोद के विधानसभाध्यक्ष राम कृपाल चौहान, प्रदीप चौधरी, राम सुरेश, कुलदीप कुमार, राम बहोर चौहान, गोली यादव, ओंकार चौधरी, गोरखनाथ चौधरी, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button