देवेंद्रनगरदेशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने भारत की अर्थव्यवस्था को दी गति: रानी अजया सिंह
भारत की तेज जीडीपी ग्रोथ पर भाजपा नेत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*देवेन्द्रनगर(पन्ना)।* भारत की तेज होती आर्थिक वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री रानी अजया सिंह ने कहा है कि नवीनतम जीडीपी आंकड़े यह प्रमाणित करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों और वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूती से आगे बढ़ना प्रधानमंत्री के दूरदर्शी निर्णयों और आर्थिक नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
रानी अजया सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार, निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल, वित्तीय अनुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन ने भारत की वृद्धि दर को स्थिरता के साथ तेजी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए जो सुधार किए हैं, उनका प्रभाव आज स्पष्ट दिख रहा है। भारत न सिर्फ वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, बल्कि अब दुनिया को दिशा देने वाली शक्ति के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती जीडीपी ग्रोथ का लाभ प्रत्यक्ष रूप से देश के युवाओं, उद्यमियों, किसानों और मध्यम वर्ग को मिल रहा है। सरकारी नीतियों के कारण निवेश बढ़ा है, रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं और आर्थिक गतिविधियाँ व्यापक रूप से विस्तार कर रही हैं।
प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए रानी अजया सिंह ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साहसिक निर्णय लिए। उन्हीं की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भारत आज आत्मविश्वासी, सक्षम और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि मजबूत जीडीपी ग्रोथ न केवल केंद्र सरकार की नीतियों का प्रमाण है, बल्कि यह देश के नागरिकों के परिश्रम और विश्वास की भी जीत है।

Subscribe to my channel


