खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन
जो लोग खुद काबिल नहीं होते वह अच्छे लोगों से ईर्ष्या करते हैं और ऐसे बेकार लोगों को भगवान कभी माफ नहीं करते- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)राजस्थान।
कोटकासिम(खैरथल तिजारा) पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया!इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा बहुत सारे लोग जो खुद काबिल नहीं होते खुद कुछ नहीं कर सकते वह अच्छे और काबिल लोगों से जलते हैं इर्षा करते हैं ऐसे बेकार लोगों को ईश्वर कभी माफ नहीं करते और ऐसे लोग जीवन में खुद कभी बड़ी तरक्की नहीं कर पाते! गुरुदेव ने कहा हमें दूसरों की बुराई और इर्षा ना करके अपनी तरक्की पर ध्यान देना चाहिए पाप नहीं कमाना चाहिए! गुरुदेव ने कहा जो लोग महान होते हैं उनको फालतू की बातों के लिए फुर्सत नहीं होती वह खुद भी श्रेष्ठ कार्य करते हैं और लोगों को भी श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं!
*1. गुरुदेव भास्कर ने कहा – जो खुद काबिल नहीं होते वही लोग दूसरों से ईर्ष्या करते हैं*
गुरुदेव ने बताया कि अयोग्य और निकृष्ट सोच वाले लोग दूसरों की सफलता देखकर दुखी हो जाते हैं। यह भावना इंसान को आगे बढ़ने से रोकती है और जीवन में तरक्की के रास्ते बंद कर देती है।
*2. बुराई और ईर्ष्या करने से हम पतन की ओर बढ़ते हैं*
उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराई करना, जलन रखना और नकारात्मक सोच अपनाना मनुष्य को पतन की दिशा में ले जाता है। ऐसे व्यक्ति न तो खुद आगे बढ़ पाते हैं और न ही समाज में किसी प्रकार का योगदान कर पाते हैं। गुरुदेव ने कहा कि पाप और ईर्ष्या हमें हमेशा नीचे ही गिराते हैं।
*3. अपने आप को श्रेष्ठ और लायक बनाए!*
गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने उपस्थित भक्तों से कहा कि हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि कौन हमारे खिलाफ है। सही मार्ग पर चलने वाले और श्रेष्ठ कर्म करने वाले लोगों का साथ सदैव परमात्मा देते हैं। उन्होंने कहा कि महान लोग फालतू बातों में समय नहीं गंवाते, बल्कि स्वयं भी श्रेष्ठ कार्य करते हैं और दूसरों को भी प्रेरणा देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने आप को लायक, योग्य और श्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा हमें सही रास्ते पर चलना चाहिए और इस बात की परवाह नहीं करना चाहिए कौन हमारे खिलाफ है अच्छे लोगों का साथ परमात्मा देते हैं और गंदे लोगों का विनाश भी स्वयं ईश्वर कर देते हैं! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


