उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़

गढ़मुकतेश्वर में होगा राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद का 27वां प्रांतीय अधिवेशन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

हापुड़/गढ़मुकतेश्वर,

राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश का 27वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 10 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से नगर पालिका परिषद, गढ़मुकतेश्वर (जनपद हापुड़) में आयोजित किया जाएगा। इस बड़े अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी के नवगठन सहित कई महत्वपूर्ण कर्मचारी मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

मुख्य एजेंडा में होगी इन बिंदुओं पर चर्चा

अधिवेशन के दौरान प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा–

प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पदों का सृजन

पुरानी पेंशन बहाली (OPS) को लेकर ठोस रणनीति

कर्मचारी हितार्थ लंबित मांगों पर प्रस्ताव तैयार करना

प्रदेश सरकार के समक्ष मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष की रूपरेखा

संगठन की एकजुटता एवं मजबूती पर सुझाव और सहमति

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील अमर टैगोर (टूडला, फिरोजाबाद) ने बताया कि यह अधिवेशन आगामी कर्मचारी आंदोलनों और रणनीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाएगा।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

अधिवेशन में संगठन के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहेंगे—

ठा. कुशलपाल सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष (बुलंदशहर)

वीरेन्द्रपाल सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष (अवागढ़)

बीरेशवर दयाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष (शिकोहाबाद)

अन्य सभी प्रांतीय कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य

कर्मचारियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील अमर टैगोर ने सभी निकाय कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रांतीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और संगठन की मजबूती के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button