LIVE TVदेशधर्मराजनीतिराज्य

जयपुर के मानसरोवर मेंअहिर रेजीमेंट जागरूकता अभियान सम्मेल

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

टपुकडा जयपुर में आयोजित होने वाले अहीर जनजागृति सम्मेलन को लेकर समाज के पदाधिकारीगण जनसंपर्क करने में लगे हुए है। लोगों को सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में जयपुर के मानसरोवर के अंदर होने वाले अहिर रेजीमेंट जागरूकता अभियान सम्मेलन को लेकर गांव गैलपुर टपूकड़ा से अनिल यदुवंशी गैलपुरिया ने साइकिल यात्रा प्रारंभ की जिसका मुख्य कार्य होगा गांव-गांव होते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करेंने और अहीर रेजिमेंट के लिए होने वाले सम्मेलन में हर गांव ढाणी से ज्यादा से ज्यादा समाज के भाई बंधु युवा बुजुर्ग महिलाएं जयपुर पहुंचे।इस यात्रा को तिजारा विधायक संदीप यादव ने नारियल भेट कर एवं सम्मेलन का पोस्टर दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक संदीप यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा सेअहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आम जन में जागृति पैदा करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेगी। देशपाल यादव ने कहा कि अहिंर रेजिमेंट को लेकर पुरे देश में समाज का आंदोलन उच्च शिखर पर पहुंच गया है। हमारा समाज रेजिमेंट बनाने के लिए हर मापदंड को पुरा करता है। हमारे युवा साईकिल यात्रा से केंद्र सरकार को यह संदेश देने का काम करेगी।इस अवसर पर पूर्व विधायक मामन सिंह यादव , संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के संगठन महासचिव देशपाल यादव , कृष्ण यादव, रघु यादव,दिनेश यादव ,खुशवंत यादव ,राहुल यादव ,कुलदीप यादव, पवन यादव विजयपाल , देवेन्द्र, ओमकार उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button